Breaking
Thu. Apr 9th, 2026

कंवर पाल गुर्जर को विश्वकर्मा धीमान समाज का भी मिला समर्थन

कंवर पाल गुर्जर को विश्वकर्मा धीमान समाज का भी मिला समर्थन

हरियाणा की जगाधरी सीट पर कंवरपाल गुर्जर के समर्थन में सभी समुदाय, सभी वर्ग और सभी धर्म के लोग आगे आ रहे है।
आज विश्वकर्मा धीमान समाज सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर को अपना समर्थन दिया,जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने विश्वकर्मा धीमान समाज का समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया व कहा कि वह आगे भी आप लोगों के हितों के लिए सर्वोच्च स्तर पर हर संभव प्रयास करते रहेंगे, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर में दर्जनों जगह जनसम्पर्क करते हुए बताया की भाजपा सरकार ने अंतोदय परिवारों व पिछड़ा वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं।

भाजपा सरकार का प्रयास रहा है कि अंतोदय परिवार व पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के लोग आगे बढ़ें, सभी का उत्थान हो और सभी को बराबर के हक मिलें। इस दिशा में सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन के अनुरूप विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं, जो किन्ही कारणों से पिछड़े रह गये थे। भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नौकरियों में बीसी-ए के बैकलॉग को भरने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग के लोग बहुत लंबे समय से क्रीमीलेयर की आय सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे, भाजपा सरकार ने हाल ही में लोगों की मांग को पूरा करते हुए क्रीमीलेयर की आय सीमा को केंद्र सरकार की तर्ज पर 6 लाख रुपये वार्षिक से बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया है।

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में बीसी-ए को 8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके अलावा, पिछड़े वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया गया है, भाजपा सरकार में बिना पर्ची-बिना खर्ची के मैरिट पर युवाओं को नौकरियां मिली हैं। आज गरीब के घर के बच्चे भी हरियाणा में अधिकारी लग रहे हैं,

Related Post