Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

जगाधरी में विरोधियों ने हार मान ली इसलिए अब दुष्प्रचार कर रहे : गुर्जर

जगाधरी में विरोधियों ने हार मान ली इसलिए अब दुष्प्रचार कर रहे : गुर्जर
Oplus_131072

हिमाचल के साथ लगते हरियाणा की जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे सभी नेताओं ने अपना अभियान तेज कर दिया है।

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी शहर में आयोजित कार्यक्रमों में जनता उमड़ी पड़ी। इस मौके कर उन्होंने कहा कि जगाधरी में विरोधियों ने हार मान ली इसलिए अब दुष्प्रचार कर रहे है।

इस मौके पर कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाईयों और बहनों मैं सदा आपके बीच में रहने वाला एक साधारण व्यक्ति हूं ,मैं विधानसभा स्पीकर बनने से पहले व कैबिनेट मंत्री बनने से पहले भी आपके बीच में रहा और आज भी आपके बीच में ही हूं और आगे भी आपके बीच में ही रहूंगा लेकिन मौकापरस्त विपक्षी उम्मीदवार केवल चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं।

उसके बाद उनका कुछ अता पता नहीं होता ,आप उन्हें कहां ढूंढ़ते फिरोंगें ,अब जगाधरी की जनता 5 अक्टूबर को कमल के फूल पर अपना समर्थन का इजहार करके इन मौकापरस्त मतलबी उम्मीदवारों को कड़ा सबक सिखाएंगी व जगाधरी शहर में लगातार तीसरी बार कमल खिलाएंगी।

भाजपा उम्मीदवार कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार के आने से पहले यहां कांग्रेस की सरकार एक जाति और एक जिले का विकास करती थी।

वर्ष 2014 मे भाजपा की सरकार हरियाणा में बनी और पूरे हरियाणा का विकास किया। पहली बार हरियाणा में भाजपा ने 36 बिरादरी की चिंता करने वाली प्रदेश सरकार दी। पहले विपक्ष की सरकारों में गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार बढ़ जाता था। युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर कांग्रेस किस तरह खिलवाड़ करेगी।अभी से कांग्रेस के लोग तैयार बैठे हैं। एक वायरल वीडियो में कांग्रेस का प्रत्याशी कह रहा है कि मुझे विधायक बना दो, हर समर्थक को 50-50 नौकरियां दूंगा। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कहा की कोई कांग्रेस से सवाल पूछे कि सरकारी नौकरियां इस प्रकार कैसे दोगे? क्या कोई नियम कानून है या नहीं है? अपने समर्थक को 50 नौकरियां दोगे तो हरियाणा की जनता क्या करेगी? कांग्रेस का जब-जब शासन आता है तब खर्ची और पर्ची पर नौकरियां मिलती है।वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी और हरियाणा में युवाओं को नौकरी के लिए न खर्ची और न पर्ची की जरूरत पड़ी। हरियाणा में भाजपा सरकार ने ऐसा शासन दिया कि डाकिया खुद घर आकर युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र दे जाता है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने जनता से अपील की कि जगाधरी सीट सहित हरियाणा में भाजपा की सरकार बना दो युवाओं को खर्ची और पर्ची की जरूरत नहीं पड़ेगी।।

Related Post