Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

ऐतिहासिक शांत पर्व के साक्षी बने शिरगुल भक्त : चौहान

ऐतिहासिक शांत पर्व के साक्षी बने शिरगुल भक्त : चौहान

चूड़ेश्वर सेवा समिति पाँवटा साहिब की बैठक इकाई अध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से केन्द्रीय कार्यकारिणी के सलाहकार परिषद सदस्य एंव प्रचार
प्रसार उप समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में 11 अक्टूबर को चूड़ेश्वर धाम चूड़‌धार में प्रस्तावित शांत पर्व के बारे चर्चा की गई। इस मौके पर शिरगुल भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि चौहान ने कहा कि यह शांत पर्व शिरगुल मंदिर तैयार होने के उपलक्ष में किया जा रहा है।

यह एक एतिहासिक पर्व है जिसमें अधिक से अधिक श्रद्धालूओं को अपना योगदान देना चाहिए और साक्षी बनना चाहिए। इस मौके पर पांवटा इकाई के अध्यक्ष ओपी चौहान ने एक किलो चांदी शिरगुल मंदिर के लिए दी। इस अवसर आंज भोज इकाई के अध्यक्ष रमेश चौहान, केन्द्रीय कार्यकारिणी के हीरा सिंह, धनवीर सिंह, राजेन्द्र नेगी, जग‌मोहन आदि मौजूद थे।

Related Post