Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

जे. सी. जुनेजा अस्पताल सूरजपुर को मिला जिले में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

जे. सी. जुनेजा अस्पताल सूरजपुर को मिला जिले में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार
Oplus_131072

पांवटा साहिब: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर
में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला सिरमौर नाहन द्वारा विश्व हृदय दिवस पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय नाहन में आयोजित कार्यक्रम में mankind group द्वारा संचालित जगदीश चंद जुनेजा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल सूरजपुर, पाँवटा साहिब को सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर द्वारा नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी के हाथों सम्मान पुरस्कार दिया गया।
इस उपलब्धि पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर संजीव सहगल ने सभी स्टाफ को बधाई दी और कहा कि अस्पताल में आयुष्मान भारत कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जा रहा है और आम लोगों तक उच्च स्तर की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

Related Post