ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ने सीएम सुखविंदर सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल और उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान का कैबिनेट में सिविल अस्पताल पांवटा में 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर खोलने के लिए आभार जताया हैं। पूर्व विधायक किरणेश जंग, पांवटा कांग्रेस के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, पंचायत प्रधान बलदेव सिंह, प्रधान प्रधान वसीम मलिक और पंचायत प्रधान देवराज नेगी ने जारी बयान में कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। तब से पांवटा साहिब में डॉक्टर की पोस्ट को भरा जा रहा है। कई खाली पद भरे गए है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल में रेणुका, शिलाई, रेणुका और नाहन के विधानसभा क्षेत्र से लोग इलाज के लिए आते हैं और कांग्रेस सरकार प्रयास कर रही है गरीब जनता को बेहतर इलाज प्रदान किया जा सके।

