Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

राजपुर अस्पताल में भरली कॉलेज की एनएसएस इकाई ने की सफाई

राजपुर अस्पताल में भरली कॉलेज की एनएसएस इकाई ने की सफाई

युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों पर महाविद्यालय भरली में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस सफाई अभियान की शुरुआत महाविद्यालय परिसर से प्राचार्य डॉ जगदीश चौहान ने झंडी दिखा कर की। सफाई अभियान के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील तोमर ने बताया कि
महाविद्यालय भरली के एनएसएस स्वंयसेवियों ने राजपुर बाजार में सड़कों, गलियों, बस स्टेंड और चौराहों को साफ किया और लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक भी किया। इसके अलावा राजपुर के प्राइमरी स्कूल की भी सफाई की। इसके अलावा आंजभोज क्षेत्र के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल राजपुर में भी सफाई अभियान चलाया। वहां के परिसर में घास, झाड़ियां और नालियों को साफ किया। छात्रों को हॉस्पिटल की मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राशवी शर्मा ने सफाई के लिए जागरुक किया और एनएसएस यूनिट का सफाई अभियान चलाने के लिए धन्यवाद भी किया। इस सफाई अभियान में लगभग 50 स्वयंसेवियों ने भाग लिया।

Related Post