हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू चल रही है। 3 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर चुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो दर्जन से अधिक उम्मीदवार मैदान में है। और प्रदेश महासचिव के लिए भी इससे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में है।
इस बीच जिला सिरमौर के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार ओपी ठाकुर का नामांकन रद्द हो गया है। अब अरुण जिला अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार है। हालांकि विक्रम भी दावेदार है।
जानकारी मिली है। ओपी ठाकुर का नामांकन पत्र यूथ कांग्रेस के कोड ऑफ कंडक्ट का उलंघन के कारण रद हुआ है। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस के नेता के हस्तक्षेप के कारण भी नामांकन रद्द हुआ है। कुछ दिन पहले नाहन में एक बैठक का आयोजन हुआ था जिसमें जिला सिरमौर के ज्यादातर कांग्रेस के विधायकों और नेताओं ने अप ठाकुर को समर्थन दिया था जबकि वरिष्ठ कांग्रेस के नेता यूथ कांग्रेस के चुनाव में हस्तक्षेप नहीं कर सकते। हैरानी की बात यह है की जीत का जश्न मनाया जा चुका था और लड्डू भी बांटे जा चुके थे।
इसके अलावा पांवटा और शिलाई के अध्यक्ष के लिए भी उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं। पांवटा साहिब से अध्यक्ष पद की लिए मोहित सैनी, करण चौहान, मोहम्मद आसिफ और रंजीत सिंह मैदान में है।

