Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

54 साल बाद मिली स्कूल को अपनी जमीन

54 साल बाद मिली स्कूल को अपनी जमीन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला भरली आंज भोज क्षेत्र शिक्षा खण्ड खोडोवाला की स्थापना 29-05-1970 को हुई थी। लेकिन अभी तक पाठशाला की जमीन विभाग के नाम जमीन नहीं थी। जबकि यहां 5 कमरों का भवन बना है। पाठशाला प्रबन्धन समिति पाठशाला प्रभारी नेतर सिंह चौहान सह- प्रभारी श्याम सिंह चौहान तथा पंचायत के प्रधान पति व समाजसेवी सुदेश चौहान के प्रयासों से शिक्षा विभाग के नाम लगभग 54 वर्षो के उपरांत 10 बिसवा भूमि हो गई है। जिसे समाजसेवी ठेकेदार ओम प्रकाश चौहान पुत्र मधी राम ग्राम भरली के
द्वारा दान किया गया। इसके लिए उनका समस्त भरली ग्रामवासी व पाठशाला परिवार और तहसीलदार ऋषभ शर्मा का आभार जताया है।

Related Post