Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

70 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्ग को किया बीजेपी ने किया सम्मानित

70 वर्ष की आयु पार कर चुके बुजुर्ग को किया बीजेपी ने किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्मदिन पर आज भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की आंज भोज क्षेत्र के 70 वर्ष से ऊपर की आयु के बुजुर्गों और महिलाओं को सम्मानित किया।पांवटा भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि आंज भोज के भैल्ला पंचायत में आज 70 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें 25 महिलाएं और 15 पुरुष है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग का ध्यान रखा है देश में कहीं विकास कार्य किए हैं प्रधानमंत्री विकास पुरुष के नाम से देश में जाने जाते हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा आरंभ करने जा रही है। 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़कर समस्याओं का समाधान खोजेंगे।

Related Post