Breaking
Tue. Apr 14th, 2026

पांवटा साहिब में महिला का जंगल में शव मिलने से सनसनी

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से करीब 5 किलोमीटर दूर पांवटा साहिब – यमुनानगर मार्ग पर बाता मंडी के समीप इस महिला का जंगल में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस महिला को यहां मारकर फेंका गया या किसी अन्य कारण से इसकी मौत हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही होगा।

पुलिस द्वारा बरामद किए शव की हालत बेहद खराब है। और शव से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला की कई दिन पहले हत्या कर शव को फेंक दिया होगा।

पुलिस के अनुसार पांवटा साहिब के बातामंडी में एक महिला का शव मिला है महिला के शव की हालत खराब होने के कारण अभी पहचान हो पाना मुश्किल है। ऐसे में महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा जो भी गुमशुदा महिलाए है उनके परिवारों से संपर्क कर पहचान करने का प्रयास किया गया।

महिला का नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि महिला की हत्या की गई है या महिला की मौत प्राकृतिक रूप से हुई है।

Related Post