Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ माजरा थाने में मामला दर्ज

हिंदुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ माजरा थाने में मामला दर्ज
Oplus_131072


इसकी वीडियो बहुत ही आपत्तिजनक है। इसलिए
सिर्फ फोटो ही डाल रहा हु।

जिला सिरमौर के पुलिस उप मंडल के तहत माजरा थाने में अनूप अग्रवाल, विवेक, नीरज बंसल, अनुराग गुप्ता, सुरेन्द्र, गिरीश कान्त ने शिकायत दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने हिमांशु पुत्र सन्नत कुमार, गांव पिपली वाला, जिला सिरमौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा गया है कि इनके क्षेत्र का हिमांशु ने वीडियो बनाकर पोस्ट की है। जिसमें इसने हिंदुओं को जान से मारने की धमकी एवं गालियां देने और हिंदुओं के ऊपर हमला करने के लिए भड़का रहा है। ये पांवटा साहिब के पिपली वाला गांव का रहने वाला है। इसलिए इस व्यक्ति को तुरंत पकड़कर कार्यवाही करे ताकि क्षेत्र का माहौल खराब होने से बचाया जा सके।

Related Post