Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

हिमाचल में पूर्व थाना प्रभारी गिरफ्तार अब पुलिस लेगी पुलिसवाले का रिमांड

हिमाचल में पूर्व थाना प्रभारी गिरफ्तार   अब पुलिस लेगी पुलिसवाले का रिमांड
Oplus_131072


हिमाचल में पूर्व थाना प्रभारी गिरफ्तार किया है। इनको तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला हैं। अभी 4 आरोपी फरार है। नालागढ़ पुलिस के अनुसार नालागढ़ में दंपती के साथ मारपीट व करने के मामले में फरार चल रहे पुलिसकर्मियों में से एसआईटी ने महिला कांस्टेबल के बाद अब
पूर्व थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को एसआईटी ने कुलदीप शर्मा को नालागढ़ कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। एसआईटी के अनुसार इस मामले में फरार
चल रहे बाकी को भी जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी।

हाईकोर्ट ने पिछले महीने नालागढ़ पुलिस थाना में मारपीट करने के आरोपी डीएसपी समेत छह पुलिस कर्मियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज
कर दी थी, इन पुलिसकर्मियों में से सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था लेकिन सुप्रीम
कोर्ट से भी राहत नही मिली है। जिसके बाद एसआईटी ने पूर्व थाना प्रभारी रहे कुलदीप शर्मा
गिरफ्तार कर लिया है। थाना नालागढ़ में आरोपी 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड
संहिता की धारा 330, 331, 354, 294, 509 और 506 के तहत मामला दर्ज है।

Related Post