Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

हिमाचल के देवनृत्य करने वालों को आतंकवादी कहने के मामले में सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज

हिमाचल के देवनृत्य करने वालों को आतंकवादी कहने के मामले में सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश में देवनृत्य करने वालों को आतंकवादी कहने के मामले में सोशल मीडिया
अकाउंट”@TeamSaath” नामक सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ कोटखाई में FIR दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक त्योहार “जागरा” में देवताओं के स्वागत में की जाने वाली ‘नाटी’ (पारंपरिक देव नृत्य) करने वाले लोगों को आतंकवादी करार दिया है। यह आपत्तिजनक पोस्ट न केवल हिमाचल की धार्मिक परंपराओं का अपमान है, बल्कि समाज में वैमनस्य और विभाजन फैलाने का प्रयास भी है।

देवभूमि हिमाचल की पवित्र परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी से प्रदेश के लाखों लोगों की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। ‘जागरा’ जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान देवताओं का स्वागत करने वाली हमारी सांस्कृतिक नाटी की तुलना आतंकवाद से करना अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य है। हिमाचल प्रदेश बीजेपी के नेता प्रवक्ता चेतन बरागटा ने इस मामले में संबंधित पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है और इस घृणित कार्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना और विभाजनकारी कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी धार्मिक मान्यताओं और सांस्कृतिक परंपराओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है, और हम इस प्रकार की अपमानजनक गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।मैं मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करता हूं कि वे इस प्रकार की नकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा न दें और समाज में धार्मिक सौहार्द और एकता बनाए रखें।

Related Post