वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश की बैठक अध्यक्ष अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में पांवटा में संपन्न हुई। जिसमें महासचिव मेहर सिंह चंदेल हिमाचल प्रदेश व शांति स्वरूप गुप्ता ने भी भाग लिया। इस बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और निर्णय लिया कि हिमाचल में स्टेट लेवल पर वरिष्ठ नागरिक परिषद का विस्तार किया गया। जिसमे वरिष्ठ नागरिक परिषद के राजेंद्र शर्मा एडवोकेट को उपाध्यक्ष बनाया गया। कैप्टन पीसी भंडारी को भंडारी को जिला सिरमौर का वरिष्ठ नागरिक परिषद का अध्यक्ष बनाया गया। इस मीटिंग में कुलभूषण सी के गुप्ता गुरदीप सिंह सैनी देवी चंद एम एल चौहान देवेंद्र शर्मा केसर शर्मा कैप्टन पीसी भंडारी शांति स्वरूप गुप्ता राजेश कुमार दीपचंद विजय गोयल सुंदरलाल मेहता टीसी गुप्ता और एन डी शिरीन एम एस कैथ जेएस सैनी हर सरन त्रिलोकनाथ आदि वरिष्ठ नागरिक परषिद में 1 अक्टूबर को इंटरनेशनल सीनियर सिटीजन डे मनाने का निर्णय लिया।

