Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

जम्मू कश्मीर के डोडा से पीएम मोदी ने हिमाचल की सरकार पर निशाना साधा

जम्मू कश्मीर के डोडा से पीएम मोदी ने हिमाचल की सरकार पर निशाना साधा
Oplus_131072

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में आज डोडा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह जनता के साथ मिलकर एक सुरक्षित जम्मू-कश्मीर बनाएंगे। यह मोदी का गारंटी है। इस बार चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि जिन राजनीतिक पार्टियों पर जनता ने भरोसा किया उन्होंने अपने बच्चों का भविष्य बनाया और लोगों की परवाह नहीं की। जम्मू-कश्मीर का भविष्य उनकी युवा पीढ़ी आतंकवाद में पिसते जा रहे हैं।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते कहा कि तीनों खानदानों कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पी.डी.पी. ने कभी भी जम्मू-कश्मीर को आगे नहीं बढ़ने दिया। इस बार का चुनाव इन तीन खानदानों और जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के बीच है। ये तीनों खानदान जम्मू-कश्मीर की बर्बाद की वजह हैं। जम्मू-कश्मीर में पिछले कई सालों में विकास का नया दौर आया है और आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर तरक्की की और बढ़ेगा।

अपने संबोधन में उन्होंने हिमाचल सरकार पर भी निशाना साधा और कांग्रेस के झूठे वादों से दूर रहने को कहा उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश में सरकार के पास वेतन के लिए पैसे नहीं है कर्मचारी आंदोलन कर रहे है। यह सब चुनाव के दौरान कांग्रेस के लिए झूठे वादों का परिणाम है।

Related Post