Breaking
Fri. Apr 17th, 2026

तिरुपति ग्रुप को तीसरी बार मिला Great Place to Work का खिताब

तिरुपति ग्रुप को तीसरी बार मिला Great Place to Work का खिताब
Oplus_131072

तिरुपति ग्रुप को इस वर्ष फिर से (Great Place to Work) का प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह सम्मान लगातार तिरुपति ग्रुप को तीसरी दिया गया है। जो की कर्मचारियों की सकारात्मक कार्य संस्कृति, आपसी सहयोग और उत्कृष्टता की ओर निरंतर प्रयासों का प्रतीक है।

तिरुपति ग्रुप के डायरेक्टर्स ने बताया कि हमारे लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, कि हमें तीसरी बार (Great Place to Work) के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने बताया कि यह हमारे कर्मचारियों के समर्पण,कड़ी मेहनत और संगठन के प्रति उनके विश्वास का परिणाम है। हमारी प्राथमिकता हमेशा से एक ऐसा माहौल बनाना रहा है जहाँ हर व्यक्ति खुद को सशक्त और सुरक्षित महसूस कर सके।

उन्होंने बताया कि (Great Place to Work) एक वैश्विक संस्था है जो संगठनों का मूल्यांकन उनके कार्यस्थल संस्कृति, कर्मचारियों की संतुष्टि और समग्र कार्य वातावरण के आधार पर करती है। यह प्रमाणन उन्हें मिलता है जो अपने कर्मचारियों को बेहतरीन माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होते हैं। गौर हो कि तिरुपति ग्रुप एक अग्रणी CDMO कंपनी है, जो (Pharma, Nutra, Ayurveda) उत्पाद प्रदान करती है। कर्मचारियों के कल्याण और विकास को प्राथमिकता देते हैं, और यही कारण है कि एक प्रेरणादायक और सशक्त कार्यस्थल माना जाता है।

Related Post