श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में वार्षिक सत्र 2024-25 हेतु शिक्षक-अभिभावक संघ की आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक ठीक 11:00 बजे आरम्भ की गयी । सर्वप्रथम सचिव डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने पिछली कार्यकारिणी के कार्यकाल में
संपन्न किये गये कार्यों तथा पिछले वर्ष के आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया जिसे उपस्थित सभीने सदस्यों ने प्रस्तावित किया।
तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. विभव कुमार बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया और पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा के साथ ही नयी कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया आरम्भ करने के निर्देश दिए व चुनाव अधिकारी नियुक्त
किये इसके बाद चुनाव अधिकारी अंग्रेजी प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार ने बैठक की प्रक्रिया को आगे
बढ़ाते हुए नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु प्रक्रिया आरम्भ की, जिसमे अध्यक्ष पद पर सुजाता शर्मा को, उपाध्यक्ष पद पर मुकेश, कोषाध्यक्ष महेंदर कपूर को, सचिव के पद पर डॉ. ध्यान सिंह तोमर को,सह सचिव नियती ठाकुर को, मुख्य सलाहकार डॉ. ऋतू पन्त को चुना गया ।
सदस्यों के रूप में ममता,अशोक कुमार, राम लाल शर्मा का चुनाव किया गया ।कार्यकारिणी में स्टाफ सदस्यों के लिए डॉ. उषा जोशी शर्मा, प्रो. दीपा चौहान और प्रो. दीपक को समिल्लित किया गया । बैठक के अंत में प्राचार्य ने कार्यकारिणी के शांतिपूर्वक गठन हेतु सभी अभिभावक एवं शिक्षक वर्ग का धन्यवाद किया और भविष्य में भी आपसी तालमेल के साथ महाविद्यालय के हित में कार्य करने का आह्वान किया जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।

