बीजेपी से टिकट नही मिलने से नाराज भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होंगे। ये हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होंगे। वह टिकट न मिलने से भाजपा से नाराज हैं। राज्य में वह रॉकी मित्तल के बाद दूसरे गायक हैं, जो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कन्हैया मित्तल अकसर भाजपा कार्यक्रमों में देखे जाते रहे हैं। राम मंदिर के बाद लोकसभा चुनाव के समय कन्हैया मित्तल का गीत ” वो राम को लाए हैं हम उनको लाएं हैं वह बहुत प्रसिद्ध हुआ था। कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैंने भाजपा से कभी टिकट की उम्मीद नहीं की।

