Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

कई राज्यों में 11 हत्या करने वाला कुख्यात उत्तराखंड में हुआ गिरफ्तार

कई राज्यों में 11 हत्या करने वाला कुख्यात उत्तराखंड में हुआ गिरफ्तार
Oplus_131072

देश के कई राज्यों में 11 हत्या और अन्य कई मामलों में वांछित कुख्यात उत्तराखंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर हत्या, रंगदारी, लूट समेत कई मामलों में 27 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार पुलिस पिछले दो साल से आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही थी। आरोपी ऋषिकेश में एक होटल में परिवार के साथ रह रहा था।

उत्तराखंड एसटीएफ के नवनियुक्त एसएसपी नवनीत भुल्लर ने बताया कि बिहार एसटीएफ की सूचना पर हत्या समेत कई मामलों में फरार दो लाख के इनामी आरोपी रंजीत चौधरी निवासी बेलापुर थाना उदवंत नगर जिला बिहार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ बिहार और झारखंड में 27 मुकदमे दर्ज हैं। इसमें 11 रंजिशन हत्या, सुपारी लेकर हत्या और 16 मुकदमे लूट, रंगदारी, फिरौती, हत्या के प्रयास के हैं। आरोपी ने दो साल पहले ही पटना के रनिया थाने के बाहर एक खनन व्यापारी की गोली मारकर हत्या की थी।

Related Post