Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

वीर बलिदानी कमलकांत को किया याद;

वीर बलिदानी कमलकांत को किया याद;
Oplus_131072

पांवटा साहिब विकासखंड की ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के शहीद कमल कांत को आज उनके बलिदान दिवस पर याद किया गया। इस मौके पर पंचायत प्रधान सुरेश चौधरी, पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब, शहीद के परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमर शहीद की माता कपली देवी स्वर्ग सिधार गई थी जिसमें संगठन की ओर से पूर्व सैनिक नायब सूबेदार लेखराज, सूबेदार राजेश कुमार व राजेंद्र सिंह पूर्व सैनिक के द्वारा ग्राम पंचायत प्रधान व पूर्व सैनिक सुरेश कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शहिद कमलकांत का जन्म माता कपली देवी व पिता हरि सिंह के घर में हुआ था शहिद कमलकांत की प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह पंचायत के स्कूल कोटडी व्यास में हुई शाहिद कमलकांत वर्ष 1999 में भारतीय सेवा की ग्रनेड़ीयर रेजीमेंट में भर्ती हुए थे अपने ट्रेनिंग समाप्त करने के उपरांत इनको भारतीय सेवा की चौथी बटालियन ग्रेनेडियर रेजीमेंट में सेवा करने का मौका प्राप्त हुआ।

उसे समय उनकी पलटन जम्मू एंड कश्मीर के डोबरी गांव में ऑपरेशन पराक्रम के अंतर्गत तैनात थी ग्रेनेडियर कमलकांत अपनी पलटन की घातक पलाटून का हिस्सा थे सर्च ऑपरेशन के दौरान उन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए भारत माता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए नायब सूबेदार राजेश कुमार नायब सूबेदार लेखराज (रिटायर्ड )सैनिक राजेंद्र कुमार इत्यादि उपस्थित थे तथा साथ पूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब के पदाधिकारी व मंदिर कमेटी के सदस्य जितेंद्र राणा रोहित कुमार हेमंत तथा मनीष कुमार उपस्थित रहे गए थे। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद की माता कपली देवी की आत्मा के शांति के लिए भी प्रार्थना की ।

Related Post