आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब की एक विशेष बैठक का आयोजन युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री एवम् विधायक सुखराम चौधरी व मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहें।
बैठक को संबोधित करते हुए सुखराम चौधरी ने कहाँ कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं।आमजन इसका सदस्य बन कर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं।
उन्होंने कहा कि मात्र दो दिन में 1 करोड़ से अधिक सदस्य देश भर में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि पाँवटा साहिब में भारतीय जनता पार्टी के 25000 से अधिक सदस्य बनाये जाएँगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि कल दिनांक 8 सितंबर रविवार को अपने -२ बूथ पर सदस्यता अभियान चलाये। युवा मोर्चा चरणजीत सिंह ने कहाँ कि युवा मोर्चा अपने-२ बूथ के साथ अन्य स्थानों पर सदस्यता अभियान चलायेगा।
उन्होंने कहाँ कि युवा मोर्चा बस स्टैंड पाँवटा साहिब,मुख्य बाज़ार पाँवटा साहिब,GDC पाँवटा साहिब,GDC भरली,ITI पाँवटा साहिब,अन्य शिक्षण संस्थानों में सदस्यता अभियान चलायेगा।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर,मण्डल महामंत्री हितेंद्र कुमार,देवेंद्र चौधरी,अजय मेहता,युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह,महामंत्री तरनजीत गिल,अविनाश झाबा,अनिल कुमार,रणवीर फ़ौजी,जसपाल सिंह,विपुल देवा,हिमांशु चौधरी,हितेंद्र कुमार,पवन पटियाल,हेमराज़ चौधरी,विक्की सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

