Breaking
Sat. Apr 18th, 2026

यूथ कांग्रेस चुनाव : पांवटा, जिला सिरमौर और प्रदेश अध्यक्ष के लिए ये मैदान.

यूथ कांग्रेस चुनाव : पांवटा, जिला सिरमौर और प्रदेश अध्यक्ष के लिए ये मैदान.
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 3 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों पर चुनाव होने जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो दर्जन से अधिक उम्मीदवार मैदान में है। और प्रदेश महासचिव के लिए भी इससे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में है। जिला सिरमौर के अध्यक्ष, पांवटा और शिलाई मंडल अध्यक्ष के लिए भी उम्मीदवार मैदान में आ चुके हैं। पांवटा साहिब से अध्यक्ष पद के लिए मोहित सैनी, करण चौहान, मोहम्मद आसिफ और रंजीत सिंह मैदान में है। जबकि शिलाई से रविंद्र, राजेंद्र, राम, और नेत्र सिंह मैदान में है।
नहान मंडल अध्यक्ष के लिए अमन, रजत लियाकत इस्लाम, विनोद और अभय मैदान में है।

जिला सिरमौर के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए नहान से ओपी, अरुण ठाकुर, विक्रम सिंह, विक्रम चौहान, आमिर खान, निखिल चौहान, धनवीर सिंह अजय शर्मा विनीत कुमार मैदान है।

Related Post