Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के मीडिया प्रभारी की ढांग में गिरने से मौत

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के मीडिया प्रभारी की ढांग में गिरने से मौत
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश में उद्योग मंत्री और शिलाई के कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान के मीडिया प्रभारी टिंकू जिंटा की ढांग में गिरने से मौत हो गई है। जिसके
बाद गांव जरवा सहित गिरिपार क्षेत्र में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार बीती रात को टिंकू जिंटा अपने दोस्तों के साथ हरिपुरधार से संगड़ाह रोड़ पर घूमने निकले थे,और हेलीपैड के समीप पैदल इधर-उधर टहल रहे थे। इस बीच कहीं पहाड़ी में उनका पैर फिसल गया और गहरी खाई में जा गिरे, जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जरवा पंचायत के उप प्रधान गोपाल ने मामले पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात को टिंकू जिंटा की ढांग से गिरने पर मौत हो गई।

Related Post