Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

संकटमोचन पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ती स्थापित

संकटमोचन पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ती स्थापित

हरि यमुना सहयोग समिति, पावँटा साहिब के यमुना जी के निमित हरि यमुना पथ परिक्रमा के अंतर्गत जन जागरण व यमुना पर्यावरण की जागरूकता के लिए यमुना किनारे 108 श्री मद भागवत कथाओं का आयोजन यमुनोत्री धाम से प्रयागराज तीर्थ व प्रयागराज तीर्थ से यमुनोत्री धाम तक किया जा रहा है।
इसमें आज संकटमोचन पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ती स्थापना प्राचीन रघुनाथ मन्दिर, रामपुरघाट, पावँटा साहिब में SDM गुंजीत चीमा द्वारा की गई।
इसमें विकास वालिया, राकेश कश्यप, हेमन्त गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मदन शर्मा, अनिल शर्मा, रविंदर सिंघल, नीरज उदवानी, अरविन्द बंसल, मोहन गर्ग, नरिन्दर सैनी, अनुराग गुप्ता, दीपक गुप्ता, सतीश एवम समस्त रामपुर घाट निवासीयो ने आस्था भाव से स्थापित की।
रघुनाथ मन्दिर एक प्राचीन मन्दिर है। ऐसा लोगों का कहना है कि प्रभु श्री राम भी यहाँ हो कर गए है।
अब श्री हनुमानजी जी सभी का संकट हरने के लिए विराज गए है। इसमें पदम् गर्ग द्वारा श्री सुन्दरकांड का पाठ भी किया जा रहा है।

Related Post