शिक्षा निदेशालय से जारी सूची के
अनुसार सामान्य क्षेत्रों से जोगिंद्रनगर स्कूल के
प्रिंसिपल डॉ. सुनील दत्त, आनी स्कूल के प्रवक्ता कुंदन लाल, सराहन स्कूल के प्रवक्ता
संजय कुमार, सुंदरनगर स्कूल के डीपीई डॉ. संजय कुमार, ऊना के ट्यूटी स्कूल के
टीजीटी हरदीप सिंह, सुबाथू स्कूल के एलटी नरेश कुमार, सुल्तानपुर स्कूल के एलटी प्रेम
सिंह ठाकुर, मंडी के डंगियारा स्कूल के एलटी हेमराज, चकमोह स्कूल के पीईटी सुनील
कुमार, सिरमौर के भारंगी स्कूल की जेबीटी ‘मधुबाला, निहरी स्कूल से उपेंद्र कुमार, करसोग
से सुरेंद्र कुमार और सोलन के पुंजवीला स्कूल की एचटी भागीरथी शर्मा का चयन राज्य
स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों से चंबा के रे स्कूल से
प्रवक्ता केदार नाथ शर्मा, लड्डा स्कूल से एलटी सुभाष चंद, शिमला के जिस्कूं स्कूल से
चंदना देवी, पांगी से जेबीटी संत कुमार नेगी और बरलांगी स्कूल की जेबीटी रीटा बाला को
चयनित किया गया है। सरकार की ओर से स्वयं चयनित किए गए शिक्षकों में नारग के
प्रिंसिपल रोहित वर्मा, मशोबरा के प्रवक्ता दीपक शर्मा, तारापुर से जेबीटी कांता शर्मा,
गांगूघाट से प्रवक्ता पुष्पेंद्र कौशिक, छघोटली से प्रवक्ता सुरेंद्र पुंडीर, डाइट शिमला से डॉ.
संजीव कुमार, चौरा से हेडमास्टर उपेंद्र सिंह नेगी, इंदौरा के प्रिंसिपल मोहन शर्मा और
थरोच स्कूल के प्रिंसिपल भूपेंद्र सिसोदिया शामिल हैं।
राज्यस्तरीय सम्मान : किन्नौर-सिरमौर से 3-3 शिक्षक चयनित

