Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

पांवटा में शिवा जी क्रिकेट कप खेलने वाला करेगा अंडर-19 टीम की कप्तानी

पांवटा में शिवा जी क्रिकेट कप खेलने वाला करेगा अंडर-19 टीम की कप्तानी
Oplus_131072

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की कमान सहारनपुर(यूपी) के प्रतिभाशाली बल्लेबाज मोहम्मद अमान को सौंपी गई है। मोहम्मद अमान की कप्तानी में भारतीय लीजेंड राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ भी खेलेंगे।

शिवा जी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने बताया कि अमान पांवटा साहिब में शिवा जी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पिछले कई वर्षों से खेल रहा है।

गौरतलब है कि अमान की मां 2020 में कोविड के कारण और 2022 में पिता को खोने के बाद छोटी सी उम्र में ही अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाने के बावजूद भी अपना लक्ष्य क्रिकेट को बनाये रखा और आज एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव हासिल कर लिया।

Related Post