Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

3 दशक से शिक्षा विभाग में बेहतरीन सेवाएं देने वाले प्रिंसिपल सेवानिवृत

3 दशक से शिक्षा विभाग में बेहतरीन  सेवाएं देने वाले प्रिंसिपल सेवानिवृत
Oplus_131072

पांवटा साहिब : शिक्षा विभाग में तीन दशकों से भी अधिक समय तक जिला सिरमौर के विभिन्न विद्यालयों में प्रवक्ता, प्रधानाचार्य, खंड शिक्षा परियोजना अधिकारी जैसे पदों पर कार्य करने वाले
डॉ. दीर्घायु प्रसाद राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब के प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा परियोजनाअधिकारी के पद से सेवानिवृत हुए। उनका गर्ल्स स्कूल में बहुत ही सराहनीय रहा।

डॉ. दीर्घायु प्रसाद हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ के विभिन्न पदों पर भी सक्रियता से अपनी सेवाएं दी।और वर्तमान में भी प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के संरक्षक थे। उनकी सेवानिवृत्ति पर विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, वरिष्ठ अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, महासचिव डॉ. आईडी राही, कोषाध्यक्ष विजय वर्मा और एसएमसी पांवटा, जेपी तोमर, रमेश चौहान ने इस सेवानिवृत्ति पर उनको हार्दिक बधाई दी।

Related Post