Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

पांवटा में बढ़ते अपराध : रात महिला की डंडे मारकर हत्या, फरार पति पर है शक

पांवटा में बढ़ते अपराध : रात महिला की डंडे मारकर हत्या, फरार पति पर है शक
Oplus_131072

पांवटा में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार की रात एक महिला की हत्या हो गई। जानकारी के अनुसार 47 वर्षीय रक्षा देवी पत्नी सोहन सिंह गांव तारूवाला शिवा कॉलोनी पांवटा साहिब को रात को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर तैनात डॉक्टर ने महिला की जांच करने के बाद पाया कि महिला के सिर पर गंभीर चोटे थी, लेकिन महिला पहले ही दम तोड़ चुकी थी जिसके चलते महिला को शव गृह में रखा गया है। रविवार देर रात पांवटा सिविल अस्पताल में संदिग्ध हालत में महिला का शव लाया गया था प्रथम जांच में हत्त्या की सुई पति की और है। जो फरार है।

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ है, जिसके बाद पति ने डंडे से वार कर उसकी हत्त्या कर दी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडे व अन्य साक्ष्यों को भी बरामद किया है। मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची है। बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी पहाड़ से सम्बन्ध रखती है, जो लंबे समय से बाहरी राज्य के उक्त व्यक्ति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। व्यक्ति के पास पहले से ही दो बेटियां है। मृतक पत्नी अभी तक पति के नाम नहीं है, जिस बात पर अक्सर उनके बीच लड़ाई हुआ करती थी, आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी बात पर बीतीरात उनके बीच झगड़ा हुआ है। जिसके बाद यह वारदात पेश आई है।

सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि महिला के सिर पर गहरी चोट के निशान थे, मामला पुलिस को सौंप दिया गया है।

Related Post