Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

CO.BANK के सहायक प्रबंधक ने जनता की करोड़ों की कमाई, जुए में डुबोई..

CO.BANK के सहायक प्रबंधक ने जनता की करोड़ों की कमाई, जुए में डुबोई..
Oplus_131072

जिला सिरमौर की हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक की नौहराधार शाखा में चार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के मामले सहायक प्रबंधक को पहले ही निलंबित कर दिया था। और इस मामले में
राज्य प्रबंधन ने नौहराधार शाखा में कार्यरत सात कर्मचारी निलंबित कर दिए और 10 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसके अलावा शाखा का अन्य स्टाफ भी बदल दिया गया है। सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया हैं।

इस मामले में प्रारंभिक विभागीय जांच में पता चला है कि नौहराधार शाखा के सहायक प्रबंधक ने फर्जी ऋण खाते खोलकर पैसों का गबन किया है। अब तक की जांच से चार करोड़ से अधिक राशि के घोटाले के आसार हैं। असल राशि को जानने के लिए विभागीय अधिकारी जुटे हुए हैं।

राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अभी तक लगभग 4.02 करोड़ की गबन राशि का पता चला है। विस्तृत विभागीय जांच जारी है। जांच के बाद ही सही पता चल पाएगा कि संबंधित कर्मचारी ने कितनी राशि की हेराफेरी की है।

वही इस मामले में एक और बात सामने आ रही है कि सहायक प्रबंधक ने इस तरह का फर्जीवाड़ा कर पैसा ऑनलाइन जुए में गवाएं है और यह भी बात पता चली है कि बैंक में कम ही आता था और दिन में ही ऑनलाइन जुआ खेलता था। इसके लिए उसने एक कमरा भी अलग से लिया था जहां पर लोगों की कमाई ऑनलाइन जुए में डुबो दी है।

Related Post