जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने 98.012 किलोग्राम चूरा पोस्त के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 56 वर्षीय जाकिर हुसैन पुत्र बदरुद्दीन, निवासी वार्ड नंबर 02, भूपपुर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी पांवटा साहिब की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। इस दौरान भूपपुर में एक वाहन (HP85-5786) की शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की तलाशी के दौरान पिछली सीट पर 5 बोरियां मिली।
जिसका कुल वजन 98.012 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
