Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

आंज भोज की बेटी ने हासिल की उपलब्धि

आंज भोज की बेटी ने हासिल की उपलब्धि
Oplus_131072

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के आंजभोज के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। आँज भोज के गांव कलाथा की शिवानी जैल वार्डन चयनित हुई है। जेल वार्डन के लिए जिले से महिला के लिए केवल एक पद भरा जाना था। जिसके लिए कई विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें रणदेव सिंह व सुनीता देवी की बेटी शिवानी ने बाजी मारी है। शिवानी की प्रारंभिक शिक्षा कलाथा से ही आरंभ हुई।

उसके बाद उन्होंने नघेता स्कूल से 12वी कक्षा पास की। इसके बाद शिवानी ने डॉक्टर वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन से स्नातक की डिग्री हासिल की। शिवानी काफी समय से श्री गणेश कोचिंग सेंटर नाहन से कोचिंग ले रही थी। शिवानी की इस उपलब्धि के बाद आंज भोज सहित जिला सिरमौर में खुशी की लहर है।

Related Post