Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

पांवटा कॉलेज के छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम जॉब की जानकारी दी

पांवटा कॉलेज के छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम जॉब की जानकारी दी

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पॉँवटा साहिब में करियर कॉउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा अनन्या फाउंडेशन (पोंटा साहिब) और पी.एन बी मेट लाइफ के समन्वय से ‘इन्शुरन्स एंड बैंकिंग अपडेट’ विषय पर सत्र का आयोजन किया गया जिसमे सिद्धार्थ सूद- (स्टेट हेड पी एन बी मेटलाइफ )बी डी शर्मा – स्टेट कोऑर्डिनेटर रहेजा क्यू बी इ, जनरल इन्शुरन्स अजय कौशिक- जनरल मैनेजर शुंगलू , सुरेखा कँवर सीनियर मैनेजर शुगलू महक शर्मा जूनियर एग्ज़ेक्युटिव शुंगलू मनोज शर्मा जूनियर एग्ज़ेक्युटिव मनोज पुंडीर लक्ष्य डिफेन्स फिजिकल अकादमी तथा सेल की डिप्टी हेड डॉ. ऋतू पंत , सेकरेटरी डॉ. डी एस तोमर, सदस्य (कॉमर्स ) डॉ. पंकज यादव, तथा मेंबर सेकरेटरी कम ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अफसर दीपा चौहान उपस्थित रहे कार्यक्रम में उपस्थित बीकॉम , बी. ए , बी एस सी तृतीय वर्ष के छात्रों को बी डी शर्मा द्वारा जीवन इन्शुरन्स संबंधी विशिष्ठ जानकारी दी गई।

साथ ही इसमें मिलने वाले रोजगार के सुअवसरों के बारे में बताया गया छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ पार्ट टाइम जॉब और इंटरनशिप के बाद मिलने वाली नौकरियों के बारे में भी बताया अनन्या फाउंडेशन की श्रीमती सुरेखा कँवर ने छात्रों से विभिन्न सामाजिक मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों केबारे में बताया उन्होंने अनन्या द्वारा गरीब छात्रों को दी जाने वाली शिक्षा संबंधी एवं अन्य प्रकार की मदद के बारे में बताया।

Related Post