Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम

सरकार को 15 अगस्त तक का अल्टीमेटम
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनर्स कल्याण संगठन जिला सिरमौर की मासिक बैठक संगठन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित की गई। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार से माँग की कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के अनुसार देय वेतन एरियर, अर्जित अवकाश, कम्यूटेशन तथा मँहगाई भत्ते के एरियर की राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए।

अगर सरकार द्वारा 15 अगस्त तक एरियर का एकमुश्त भुगतान नहीं किया तो राज्य के अन्य जिलों के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी संगठनों एवं अन्य विभागों के सेवानिवृत्त संगठनों से समन्वय स्थापित कर के सरकार के विरुद्ध राज्य स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यदि सरकार फिर भी मांग पूरी करने में असफल रहती है तो सेवानिवृत्त कर्मचारी न्यायालय में याचिका दायर करेंगे। सदस्यों ने सरकार से ये भी मांग की है कि सेवानिवृत्त पुलिस पैंश्नर्स के लम्बित मैडिकल बिलों के भुगतान हेतू अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की जाए।

बैठक में ये भी मांग की गई है कि कम्यूटेशन की वसूली के बारे में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय से पारित आदेश के संदर्भ में चर्चा की गई तथा सरकार से अनुरोध किया कि कम्यूटेशन राशी की वसूली उपरोक्त कचहरी के पारित आदेश के अनुसार की जाए। सभा के अन्त में सभी सदस्यों ने नए वेतनमान के अनुसार देय लम्बित सभी लाभांशों का एकमुश्त भुगतान करने की पुरजोर मांग की।

Related Post