Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

एक दिन आया प्रशासन फिर भूल गया ; पलायन को मजबूर है ग्रामीण : तोमर

एक दिन आया प्रशासन फिर भूल गया ; पलायन को मजबूर है ग्रामीण : तोमर
Oplus_131072

भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने आज प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने रेतुवा गांव का दौरा किया। गांव के हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे हैं। प्रशासन ने भी एक दिन मौके का निरीक्षण किया उसके बाद सुविधा पहुंचना भूल गए। जबकि अभी भी कई बार बारिश से नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में झूठ बोलने वाली सरकार है। कांग्रेस के नेताओं और मंत्रियों को कोई फिक्र नहीं है।हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को 20 महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन विकास कार्य ठप हो गए हैं युवा सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है कई कार्यालय बंद पड़े हैं जिससे गरीब लोगों को परेशानियां झेलने पड़ रही है।

इन दिनों बारिश का मौसम है लेकिन उनकी विधानसभा क्षेत्र के डांडा आंज पंचायत के काला आम और रेतुवा गांव में सुविधा नहीं पहुंच पा रही है। यहां पर बादल फटने का मामला सामने आया था जिसमे एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी 100 बीघा जमीन बाढ़ की भेंट चढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि रेतुआ गांव के हालात बद से बत्तर हो गए हैं आधा दर्शन परिवार गांव छोड़कर को मजबूर है

Related Post