Breaking
Mon. Jul 27th, 2026

दून प्रेस क्लब पांवटा की मासिक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

दून प्रेस क्लब पांवटा की मासिक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय

दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब की मासिक बैठक प्रधान दिनेश ठाकुर की अध्यक्षता में विश्राम गृह में संपन्न हुई। इस बैठक में सदस्यों ने निर्णय लिया कि 17 अगस्त को सरस संस्था के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर दिनेश ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। सरस संस्था के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों ने अपनी सहभागिता की प्रतिबद्धता जताई।

इस बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने क्लब की गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। अंत में, क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर उपाध्यक्ष मुकेश रमोल महासचिव महासचिव भीम सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष अनुराग गुप्ता प्रखर गुप्ता, अच्छर तेजवान,राजेश कुमार मंजीत सिंह, तरुण खन्ना आदि उपस्थित रहे।

Related Post