जिला सिरमौर के पांवटा के बीजेपी विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी की गाड़ी फंसने का वीडियो वायरल होने लोगों और कांग्रेस द्वारा वीडियो शेयर करने के बाद पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामियों का ये एक जीता जागता उदाहरण आप सबके सामने है।
पिछले 1.5 वर्ष से विधायक प्राथमिकता मे नाबार्ड से स्वीकृत करवाई गई, 8 करोड़ की लागत से बनने वाली “बद्रीपुर-पुरुवाला-संतोखगढ़” की सड़क की हालत आप सबके सामने हैं। पिछले 1 साल से इस सड़क का कार्य आरम्भ हो रखा हैं, विभाग द्वारा हमारे दर्जनों पत्रांक व निवेदन के बावजूद, आज तक नाबार्ड से स्वीकृत जम्बूखाला काजवे की निशान देइ राजस्व विभाग द्वारा नहीं की गई।
नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत “बद्रीपुर-पुरुवाला-संतोखगढ़” सड़क मे जम्बूखाला खड्ड पर पुल भी स्वीकृत हैं। अगर समय अनुसार इस खड्ड की निशान देही विभाग द्वारा करवाई जाती तो इस काजवे पर आज पुल बनकर तैयार होता। पिछले वर्ष भारी बरसात मे इस मार्ग से खड्ड बहने के बावजूद सरकार व विभाग ने इसकी कोई सुध नहीं ली।
एक वर्ष के पश्चात ना तो खड्ड की मुरम्मत की गई ना ही लोगो की समस्या की सुध ली गई। रोजाना हज़ारो लोग इस सड़क से गुजरते हैं। विभाग की लापरवाई के कारण पिछले एक वर्ष से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं और
कम से कम 2 महीने ओर इस सड़क से लोगो की आवाजाही बंद रहेगी।

