Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

पांवटा की इस महिला के नाम तीज क्वीन का खिताब

पांवटा की इस महिला के नाम तीज क्वीन का खिताब

रोटरी पांवटा सखी ने तीज का समारोह का आयोजन किया। इसमें शहर की जानी मानी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान गीत संगीत के अलावा खाना और उपहारों का सभी में खूब लुत्फ उठाया।अध्यक्ष डॉ. हरलीन कौर ने कहा कि महिलाएँ बहुत अच्छे से सज धज केआई थी।

इस दौरान रैंप वॉक और प्रश्न उत्तर राउंड भी चला। क्लब सचिव डॉ. नीना सबलोक ने कहा कि सब बहुत ही खुश थे और बहुत अच्छे से आनंद लिया। कार्यक्रम की संचालिका गगन प्रीत और कृष्णा ने गेम्स खिलाये और सबका खूब मनोरंजन किया। इस दौरान शहर की जानी मानी हस्तिया भी मौजूद रही।इस मौके पर तीज क्वीन राही सुप्रिया खुराना, बेस्ट हेयर स्टाइल जसकीरत चौधरी बेस्ट ड्रेस्ड मिला सुमन भट्ट को मिला।

 

Related Post