Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

हिमाचल का नाम क्रिकेट में भी रोशन करने वाली खिलाड़ियों में एक नाम ओर..

हिमाचल का नाम क्रिकेट में भी रोशन करने वाली खिलाड़ियों में एक नाम ओर..
Oplus_131072

Shimla : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की एक और बेटी तनुजा कंवर भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित हुई है। राजधानी शिमला के गांव कुठार की रहने वाली तनुजा कंवर के चयन के साथ ही कुल चार हिमाचली बेटियों ने भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पहले 2013 में सुषमा वर्मा, 2017 हरलीन देयोल, 2022 से रेणुका सिंह और 2024 रविवार से तनुजा कंवर शामिल हुई हैं। इस समय एशिया कप में दो हिमाचली बेटियां स्टार तेज़ गेंदबाज रेणुका सिंह और स्पिन गेंदबाज तनुजा कंवर की जोड़ी का धमाल देखने को मिला।

पहले ही इंटरनेशनल मैच में यूएई के खिलाफ दंबुला क्रिकेट मैदान में तनुजा कंवर ने चार ओवरों में मात्र 14 रन देकर एक विकेट चटकाया है। वहीं एक ही प्रदेश, जिला शिमला की रहने वाली व हिमाचल और अब रेलवे के लिए साथ खेलने वाली रेणुका सिंह ठाकुर ने तनुजा कंवर को टीम इंडिया की कैप पहनाई है।

रेणुका सिंह ने कंवर के बारे में बात करते हुए कहा कि वह लगातार घरेलू सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही थी, हालांकि कई बार उनका नाम टीम में न आने पर उन्हें हल्की मायूसी जरूर हुई, लेकिन वह लगातार मैदान में कड़ी मेहनत करने के लिए डटी रही, जिसका परिणाम आज देखने को मिल रहा है।

वह भारतीय टीम में चयनित होने पर खुश हैं, और इससे ज्यादा खुशी उनके कोच को है, जो चाहते थे कि दोनों ही भारतीय टीम के लिए खेलें। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता से भी उनकी बात हुई है, उन्होंने भी चयन पर खुशी जताई है।

Related Post