Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

सावन के पवित्र महीने में ऐसे मिलेगा शिव पार्वती का आशीर्वाद

सावन के पवित्र महीने में ऐसे मिलेगा शिव पार्वती का आशीर्वाद
Oplus_131072

भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सोमवार से शुरू हो रहा है। सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और 19 अगस्त को समाप्त होगा। हिन्दू धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है। सावन के महीने में जो भी भक्त श्रद्धा और भाव से भोलेनाथ और माता पार्वती की विधि पूर्वक उपासना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सावन माह का पहला सोमवार 22 जुलाई को है।

सावन के महीने में भूलकर भी तामसिक भोजन या फिर लहसुन और प्याज का सेवन न करें। इन चीजों का सेवन करने से आपका मन भोग-वासना की तरफ आकर्षित होता है। ऐसा होने से भगवान भोलेनाथ की भक्ति में बाधा उत्पन्न होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में कच्चा दूध भगवान शिव को अर्पित किया जाता है इसीलिए सावन में कच्चा दूध नहीं पीना चाहिए। सावन के पवित्र महीने में बैंगन खाने की मनाही होती है। दरअसल, बारिश में बैंगन के अंदर कीड़े पड़ने लगते हैं, जिन्हें खाने से आपको जीव हिंसा का पाप लग सकता है।

सुबह जल्दी उठें ,मंदिर को प्रतिदिन साफ करें। शिव मंदिर में जाएं और जल, दूध, चीनी, घी, दही और शहद (पंचामृत) से भगवान शिव का अभिषेक करें। सावन में ब्रह्मचर्य का पालन करें।
ज्यादा से ज्यादा दान-पुण्य करें। धार्मिक कार्यों पर जोर दें। गरीबों को भोजन कराएं।

इस दौरान शिव पूजा में हल्दी शामिल न करें।
शिव जी को केतकी का फूल चढ़ाने से बचें। इस माह मदिरा का सेवन गलती से भी न करें। तामसिक भोजन मांस, अंडे, लहसुन और प्याज खाने से बचें। सावन में दूध पीने से बचें। किसी के साथ गलत व्यवहार करने से बचें।

Related Post