Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

सिरमौर : मोहर्रम पर निकले ताजिए के जुलूस में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में खूनी संघर्ष , कई घायल

सिरमौर : मोहर्रम पर निकले ताजिए के जुलूस में मुस्लिम समुदाय के दो गुटों में खूनी संघर्ष , कई घायल
Oplus_131072

जिला सिरमौर में मोहर्रम के मौके पर निकले ताजिए के जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद हुए दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। जानकारी के अनुसार शिया समुदाय के द्वारा रानी ताल मोहल्ला नाहन में मोहर्रम के उपलक्ष पर ताजिया के जुलूस की तैयारी चल रही थी।

ताजिए की व्यवस्था और नियमों को लेकर अंजुमन इस्लामिया इसकी जिम्मेदारी निभाता है। शहर की छह मस्जिदों के इमाम तथा नगर प्रशासन की ओर से एसडीएम नाहन के द्वारा जारी हुई गाइडलाइन को बताने के लिए अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद रानीताल ताजियों के पास पहुंचे। बॉबी अहमद ने समुदाय के लोगों को बताया कि इस बार ना तो खूनी मातम मनाया जाएगा और ना ही किसी तरह का हथियार लेकर जुलूस में चला जाएगा।

दो वर्गों में बंटी समुदाय के एक पक्ष ने भीड़ में यह शगुफा छोड़ दिया कि अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष ताजिया को प्रतिबंधित करवाना चाहते हैं। इसके बाद लोगों ने अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद के साथ रानीताल मस्जिद के समीप धक्का-मुक्की करनी शुरू कर दी।

इस दौरान दो पक्षों में हाथापाई के साथ नोक-झोंक हुई। बॉबी अहमद के द्वारा लोगों को बार-बार बताया गया कि यह लिया गया फैसला उनका अकेले का नहीं है।अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष के द्वारा आदेश के पैरा नंबर 5 का उल्लेख भी किया गया। बावजूद इसके बढ़ते हुए तनावपूर्वक माहौल को देखते हुए बॉबी अहमद मौके से चले गए।

वहीं जैसे ही शहर के मुस्लिम वर्ग को पता चला कि अंजुमन इस्लामिया के प्रधान के साथ बदतमीजी की गई है उसके बाद मामला और तूल पकड़ गया। बावजूद इसके बॉबी अहमद की राय पर समुदाय के लोगों के द्वारा मामले को खत्म करने के लिए काका उर्फ सोहेल को माफी मांगने के लिए लालटेन चौक पर बुलाया गया।

बॉबी अहमद के द्वारा यह भी भरोसा दिया गया था कि लालटेन चौक आने पर कोई भी व्यक्ति सोहेल के साथ मारपीट अथवा गाली-गलौज नहीं करेगा।

बावजूद इसके माफी मांगने आए काका उर्फ सोहेल व उसके साथ आए ताहिर अकबर आदि के साथ भीड़ ने मार पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते दो गुटों में बंटे समुदाय में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस मारपीट में ताहिर के नाक पर गंभीर चोट आई जबकि अन्य तीन लोगों के सर में और शरीर पर हल्की-फुल्की चोटें आई। अब यदि मौके पर पुलिस ना होती तो यह मामला और गंभीर हो सकता था।

बावजूद इसके पुलिस के द्वारा बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया गया। झगड़े में घायल हुए तीन लोगों को तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस के द्वारा सभी घायलों के मेडिकल करवाए गए। पुलिस के द्वारा भीड़ में शामिल 10 लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई है।

Related Post