Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

देहरा बनेगा पुलिस जिला, पांवटा को पुलिस जिला बनाने की मांग ठंडे बस्ते में

देहरा बनेगा पुलिस जिला, पांवटा को पुलिस जिला बनाने की मांग ठंडे बस्ते में
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा एकमात्र ऐसा जिला बनने जा रहा है, जिसके अंतर्गत सर्वाधिक तीन पुलिस जिला होंगे। देहरा को पुलिस जिला बनाने की कवायद तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांगड़ा स्थित धर्मशाला से इससे संबंधित रिपोर्ट पुलिस निदेशालय शिमला चली गई है।

अब गृह विभाग से इस बारे में अधिसूचना जारी होगी। देहरा प्रदेश का 15वां पुलिस जिला होगा। कांगड़ा और सोलन दो ही ऐसे प्रशासनिक जिले हैं, जिसके अंतर्गत वर्तमान में दो-दो पुलिस जिले चल रहे हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में बीते 18 जून को मंत्रिमंडल की बैठक में देहरा को पुलिस जिला बनाने का निर्णय लिया गया था। मौजूदा समय में देहरा डीएसपी कार्यालय और ज्वालामुखी डीएसपी कार्यालयों के अलावा इन दोनों विधानसभा क्षेत्र के थाने और पुलिस चौकियां कांगड़ा पुलिस अधीक्षक के अंतर्गत हैं।
हैरानी की बात ये है कि पांवटा साहिब को पुलिस जिला बनाने की मांग कई सालों से की जा रही है। लेकिन आज तक पूरी नहीं हुई है। जबकि पांवटा साहिब सीमावर्ती क्षेत्र है। और 3 राज्यों की सीमा पर स्थित है और सबसे ज्यादा संवेदनशील है।

Related Post