Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

जमीन विवाद को लेकर भाई ने की छोटे भाई की हत्या

जमीनी विवाद को लेकर भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। मामला मंडी जिला के बल्ह थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बैरी का है।

यहां पर 2 सगे भाइयों में हुई खूनी झड़प में छोटे भाई की मौत मौत हो गई है। लड़ाई-झगड़े की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पहचान लेखराम (49) पुत्र मुनीलाल निवासी गांव मेरा तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति जगदीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार घटना गत सोमवार देर सायं की बताई जा रही है। लेखराम पुत्र मुनीलाल अपने घर के नजदीक टिकरी गल्लू स्थित अपनी दुकान में मौजूद था। इतने में उसका बड़ा भाई शराब के नशे में उसकी दुकान में आया। दुकान में घुसते ही उसने दुकान में रखा सामान इधर-उधर फैंकना शुरू कर दिया। जब छोटे भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए करते हुए उसे जमीन पर पटक कर बुरी तरह से घायल कर दिया।

Related Post