Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

राजनीति : क्या तीन विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी को सता रही भीतरघात की चिंता ?

राजनीति : क्या तीन विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी को सता रही भीतरघात की चिंता ?
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश में होने वाले 3 विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भितरघात की चिंता सता रही है। भाजपा ने तीनों सीटों पर निर्दलीय पूर्व विधायकों को टिकट दिया है। जिस कारण बीजेपी को कैडर वोट अगर नही मिला तो बीजेपी की मुश्किलें बढ़ सकती है। ये तीनों विधानसभा का हाल है।

देहरा से बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश धवाला की नाराजगी दूर नही हो सकी हैं। जिस कारण होशियार सिंह की चिंता बढ़ रही है। नाराज धवाला ने कहा था कि भेड़ की खाल में भेड़िये ने उनके साथ जो किया है, उसकी पाई-पाई वह लेंगे। भाजपा के कई नेताओं ने धवाला को मनाने की कोशिश की। लेकिन नहीं माने। हालांकि सीएम की पत्नी को आउटसाइडर कहकर बीजेपी जीत की राह आसान करने की कोशिश कर रही है। इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है।

नालागढ़ सीट से बीजेपी के बागी हरप्रीत सिंह के मैदान होने से केएल ठाकुर मुश्किलें बढ़ सकती है। हमीरपुर सीट से बीजेपी की जीत कैडर वोट निर्भर है। इस सीट पर अनुराग ठाकुर अपनी साख बचाने के लिए प्रचार में जुटे रहे। अब कौन बाजी मारता है ये 13 जुलाई को साफ हो जाएगा। गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के साथ-साथ भावी टिकट के दावेदार भी पार्टी से नाराज हैं। भाजपा को देहरा और नालागढ़ सीट पर भितरघात की आशंका ज्यादा है। जबकि कांग्रेस नाराज नेताओं को मनाने में सफल रही है। लेकिन कांग्रेस की राह भी इतनी आसन नही है। इसलिए इन 3 सीट पर बीजेपी और कांग्रेस चुनाव को एक तरफा नही मान रही।

Related Post