पांवटा साहिब के कोलर में पुलिस टीम ने एक ट्रक में अवैध रूप से लोड शराब की 325 पेटियां पकड़ी हैं। पुलिस टीम को सूचना मिली कि कोलर में एक ट्रक में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से शराब की खेप लोड की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम पुलिस टीम कोलर में पहुंची तो देखा कि ट्रक (एचपी-17एफ-1025) में बड़ी मात्रा में शराब की पेटियों को लोड किया जा रहा था। जब पुलिस ने ट्रक की जांच की तो ट्रक में शराब की 325 पेटियां शराब पाईं गईं। इस मामले में अमर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी कोलर, पांवटा साहिब मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में शिलाई पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ढाबे में अवैध रूप से रखी शराब व बीयर की 181 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि लायक राम पुत्र नाथू राम निवासी गांव दुगाना, तहसील कमरऊ जोकि कफोटा में पहलवान नाम से ढाबा चलाता है, ढाबे से ही शराब का अवैध कारोबार करता है। पुलिस ने आरोपी के कमरे से देसी शराब की 135, बीयर की 27 व अंग्रेजी शराब की 19 पेटिया बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

