Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

जिनको संदिग्ध आतंकी मानकर ढूंढ रही थी पुलिस वो निकले BSF के जवान

जिनको संदिग्ध आतंकी मानकर ढूंढ रही थी पुलिस वो निकले BSF के जवान
Oplus_131072

जिनको संदिग्ध मानकर पुलिस ढूंढ रही थी वो BSF के जवान निकले। जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट में संदिग्ध बताए जा रहे 3 व्यक्ति BSF के जवान निकले। पठानकोट पुलिस के हवाले से इन तीनों की फोटो वायरल हो रही थी। जिसमें यह बीएसएफ की वर्दी में लेमन सोडा पीते दिख रहे थे।

पुलिस का कहना था कि 29 और 30 जून को
पठानकोट के नांगलपुर इलाके में सेना की वर्दी पहने ये तीन संदिग्ध देखे गए थे। इनकी तलाश के लिए पठानकोट पुलिस की टीमें भी सर्च ऑपरेशन चला रही थी। यह इलाका अमरनाथ यात्रा के रास्ते में आने की वजह से इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

इस मामले में पंजाब के DGP (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने कहा कि फोटो वायरल होने के बाद इस मामले में BSF अधिकारियों से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि ये बीएसएफ के ही जवान हैं। ये छुट्टी पर थेऔर अब ड्यूटी पर वापस लौट रहे हैं। BSF सूत्रों ने कहा- हाई एल्टीट्यूड एरिया में थे, इसलिए दाढ़ी बढ़ी हुई थी।

Related Post