Breaking
Tue. Jul 28th, 2026

60 लाख का वीआईपी नंबर लेने वाले की डेढ़ लाख रुपये की सिक्योरिटी जब्त

हिमाचल प्रदेश में वाहनों पर फैंसी नंबर (Fancy Number of Vehicles) का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। लेकिन, ऐसा भी नहीं है, मोटी रकम चुका कर नंबर लिया जाए। पांवटा साहिब में एक वीआईपी नंबर HP17H-0001 की ऑनलाइन नीलामी (Online Auction) 60 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। नीलामी में तीन आवेदनकर्ता थे, जिनमें से एक व्यक्ति ने इस नंबर के लिए 60 लाख रुपए की बोली लगाई थी।

ताजा जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक बोली लगाने वाले ने 3 जुलाई की शाम पांच बजे तक 60 लाख रुपए जमा नहीं किए, जिसके चलते उसकी डेढ़ लाख रुपये की सिक्योरिटी राशि जब्त कर ली गई है। एसडीएम पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शेष दोनों बोलीदाताओं की राशि वापस कर दी जाएगी, लेकिन आवेदन शुल्क के रूप में दिए गए 2000 रुपए वापस नहीं किए जाएंगे। बता दे कि फैंसी नंबर के लिए बाहरी राज्यों के वाहन मालिक हिमाचल में आवेदन नहीं कर सकते हैं

Related Post