Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

ED की क्रशरो पर छापेमारी से हड़कंप : एक क्रशर सीज, सत्ताधारी कांग्रेस के करीबी

ED की क्रशरो पर छापेमारी से हड़कंप : एक क्रशर सीज, सत्ताधारी कांग्रेस के करीबी
Oplus_131072

प्रवर्तन निदेशालय ED और Income tax विभाग की छापेमारी से क्रशर मालिकों में हड़कंप मच गया है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन में आज सुबह आयकर विभाग (आईटी) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चार अलग-अलग जगहों पर संयुक्त रेड की।

यह छापेमारी दो क्रशर मालिकों और एक रिसॉर्ट संचालक के प्रतिष्ठानों पर हुई है। इनके आवासों के बाहर सीआरपीएफ के जवान पहरा दे रहे हैं और अंदर आयकर अधिकारी और कर्मचारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। नादौन से संबंध रखने वाले एक क्रशर मालिक का
कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी में स्टोन क्रशर
भी सीज कर दिया है। हमीरपुर और कांगड़ा जिले में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी से व्यापारियों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Post