Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

एक उद्योगपति की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही आम जनता

एक उद्योगपति की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही आम जनता

कुन्जा पंचायत क्षेत्र में हरिपुर- टोहाना – रामपुर घाट संपर्क मार्ग पर एक उद्योगपति की लापरवाही का खामियाजा आम जनता और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। कपिल, राजेश, राकेश, निर्मल शर्मा और कल्याण सिंह, दीपचंद आदि ने एसडीएम को शिकायत भी की है।

शिकायत में कहा गया है कि एक निर्माणाधीन उद्योग ने सड़क के किनारे चारदीवारी की और इसके बाद मलबा सड़क किनारे पर डाल दिया है। जिस कारण बरसाती पानी से सड़क पर जलभराव हो रहा है। और सड़क टूट रही है। उद्योगपति की लापरवाही ने बरसाती पानी सड़क पर ब्लॉक कर दिया है। जिस कारण कई घरों को खतरा पैदा हो गया है। इस सड़क पर गन्दे पानी का जल भराव हो गया है। इस सड़क से आने जाने वाले स्कूली बच्चे भी परेशान है। स्कूल के बच्चों की आवाजाही का एकमात्र रास्ता है। और उद्योगों में काम करने वाले लोगों का आना जाना भी इस मार्ग से है।

Related Post