
पांवटा साहिब विधानसभा से कांग्रेस के युवा नेता और प्रदेश कांग्रेस सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा पांवटा साहिब मंडल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बन गए है।
हाई कमान में इनकी पकड़ इतनी मजबूत है कि इनको लोकसभा चुनाव में मंडी लोकसभा क्षेत्र के मंडी सदर का कांग्रेस पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उभरते हुए नेता और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सरदार अवनीत सिंह लंबा ने अपनी राजनैतिक पहुंच की ताकत दिखा दी है। यही नहीं दो मंत्री शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी सरदार अवनीत सिंह लांबा के घर आ चुके हैं।इस मौके पर सिख समाज बिरादरी और अल्पसंख्यक बिरादरी ने भी उनका स्वागत किया था। इस मौके पर लांबा ने मंत्रियों के सामने विधानसभा क्षेत्र की समस्याएं भी रखी।
अब इनके कार्यकारी अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को पांवटा साहिब में युवा नेता मिल गया हैं। जो कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करेगा। ये नेता अपने स्तर पर काम कर रहे है। जाहिर है पांवटा साहिब में कांग्रेस की बार बार हार से कांग्रेस के कार्यकर्ता हताश है। अब एक उम्मीद की किरण दिखने लगी हैं। इन्होंने पार्टी का साथ नही छोड़ा। जबकि कुछ ऐसे नेता है जो पार्टी बदलते रहे है।

