आंज भोज के दाना गांव के समीप पहाड़ पर बादल फटने घटना सामने आई है। जिस कारण क्षेत्र की आस्था का केंद्र मारसिद्ध मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दाना गांव के समीप बरसाती नाले में अचानक बाढ़ आ जाने से भूमि कटाव हुआ हैं। लेकिन गनीमत रही कि गांव को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लोगों का कहना है कि गांव के समीप बादल फटा है। तभी इतनी बाढ़ आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जानमाल की कोई सूचना अभी तक नहीं है। हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पंचायत के लोगों ने आशंका जताई है कि बादल फटा है।

